फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 31 मार्च तक जमा कीजिए अनुरक्षण शुल्क, नहीं तो कटेगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक जमा कीजिए अनुरक्षण शुल्क, नहीं तो क टेगी आरसी
विज्ञापन

मेरठ। शहर की आठ कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर करने के बाद एमडीए अनुरक्षण शुल्क (मेंटीनेंस शुल्क) वसूलने की तैयारी कर रहा है। जिससे नगर निगम को कॉलोनी हस्तांतरण के एवज में दिए जाने वाले धन को जुटाया जा सके। एमडीए ने इन कॉलोनियों में रहने वाले आवंटियों के लिए 15 दिन का अनुरक्षण शुल्क अभियान चलाने का फैसला लिया है। इन दिनों में अनुरक्षण शुल्क जमा न करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड बैठक में अनुरक्षण शुल्क में छह प्रतिशत ब्याज लेने का फैसला हुआ था, लेकिन ये छूट सिर्फ 31 मार्च तक दी जाएगी। इसके अलावा अनुरक्षण शुल्क जमा करने के लिए आवंटियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा दी गई है। जिससे आसानी से आवंटी अपना शुल्क जमा कर सकें। वहीं, 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों से वसूली के लिए 15 से 29 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। जिससे तय समय पर अनुरक्षण शुल्क को जमा कराया जा सके। इसके बाद आवंटियों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कुछ आवंटी ऐसे हैं जिनके बिलों में अतिरिक्त पेनाल्टी लगने से परेशानी हो रही है। रोजाना एमडीए कार्यालय में ऐसे आवंटी चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे आवंटियों के सामने भी अनुरक्षण शुल्क जमा न करने की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें