फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आखिर दबोचा गया प्रत्याशियों को अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सरगना, मुठभेड़ में हुआ घायल

Thu, 22 Apr 2021 02:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों को अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सरगना परविंदर दबोचा गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों को अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सरगना परविंदर निवासी हाजी सराय को भावनपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को भावनपुर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने जेई गांव की पुलिया के पास स्कूटी सवार युवक की चेकिंग की तो वह भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में गोली चलने पर वह घायल हो गया। बाद में पता चला कि घायल व्यक्ति इनामी शराब माफिया परविंदर कुमार है। वह मंगलवार को ही अवैध शराब मामले में पकड़े गए गिरोह का मुख्य आरोपी था। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन


भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि एसओजी टीम ने किला परीक्षितगढ़ की ओर से स्कूटी पर सवार होकर संदिग्ध युवक के आने के बारे में जानकारी दी। इस पर भावनपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग शुरू की। टीम को देखकर वह लालपुर गांव की ओर भागने लगा। बाद में उसे पकड़ लिया गया जो शराब माफिया निकला। उसके एक पैर में गोली लगी। परविंदर टॉप टेन शराब तस्करों में शामिल है। उसकी काफी समय से तलाश थी। तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई।

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, यह इनामी पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशियों और समर्थकों के लिए अवैध शराब को भिजवाता रहा है। उसके खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी में चार, मेडिकल में चार और भावनपुर में दो केस दर्ज हैं। इसके अलावा कई अन्य मामले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में तेजी से फैल रहा कोरोना, फिर भी नहीं बढ़ रहा टीकाकरण, अब तक इतने लोगों को लग चुकी वैक्सीन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पकड़े गए गिरोह में चार प्रत्याशियों सहित 13 आरोपी शामिल थे। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ : हालात बदतर, अमर उजाला की पड़ताल में खुली अस्पतालों के प्रभारियों की पोल, मरीजों को नहीं मिल रहे बेड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें