फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जाते समय हादसे में श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी युवक की शाकंभरी माता के दर्शन करने जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पिकअप गाड़ी में सवार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी मुकेश (45) पुत्र भगीरथ नगर पालिका में कार्यरत था। बृहस्पतिवार शाम वह शाकंभरी माता के दर्शन के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर पत्नी सोनी, बेटी गुड्डन, मानसी, बेटा सत्यम, शिवानी, निशा समेत लगभग 15 लोगों के साथ जा रहा था। वह यमुनोत्री हाईवे पर बेहट कोतवाली के पास पहुंचे तो पिकअप गाड़ी में ट्रक ने साइड मार दी। साइड लगने से पिकअप गाड़ी में सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। जिसमें पीछे बैठा भगीरथ उछलकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप गाड़ी में सवार कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 11 वर्षीय बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मुकेश के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुकेश का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
मोहल्ला मंडी चमारान में शुक्रवार शाम मुकेश का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मुकेश के दो बेटे व दो बेटी हैं। नगर पालिका में ठेका कर्मचारी बतौर कार्यरत था। वह परिवार का अकेला ही पालन पोषण करने वाला था। सभी बच्चे अभी छोटे हैं। मुकेश अपनी पत्नी सोनी, बेटी गुड्डन, मानसी, बेटा सत्यम, शिवम को बिलखता छोड़ गया। सभी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


लापरवाही व नशे ने ली मुकेश की जान
मुकेश के परिजनों ने बताया कि शाकंभरी के लिए उन्होंने थाना सरधना के गांव छबड़िया निवासी चालक की गाड़ी बुक की थी। आरोप है कि आरोपी चालक ने शराब के नशे में तेज गति में गाड़ी चलाई थी। कई बार उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसके चलते ट्रक व पिकअप साइड से टकरा गए और मुकेश की मौत हो गई। परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें