फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माहिर हत्याकांड- चचेरे भाई ने की नार्को टेस्ट कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा निवासी स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आया है। इस बार मृतक माहिर के चचेरे भाई इम्मू उर्फ इमरान ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच कराने और खुद समेत परिवार के अन्य सदस्यों तथा गांव के कुछ संदिग्ध लोगों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। इमरान ने एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र सौंपकर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की अपील की। वहीं बताते चलें कि मृतक माहिर के भाई भूरे ने भी विगत दिनों में उसके घर पर पथराव और मारपीट करने की घटना में इमरान को नामजद किया हुआ है।
विज्ञापन


मामले में इमरान ने बताया कि माहिर तो पास के गांव मुंडाली में मेडिकल स्टोर चलाता था और 27 जून 2025 की रात्रि में स्टोर बंद कर घर लौट रहा था कि रास्ते में करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई सलीम ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं इमरान ने बताया कि सलीम द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को दिए गए इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। वहीं पुलिस आए दिन परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन्हें नामजद किया हुआ है उनसे पूछताछ और कार्रवाई को लेकर भी उसने सवाल उठाए हैं। इमरान ने दिए प्रार्थना पत्र में उसके भाइयों के साथ-साथ नामजद आरोपियों का भी नार्को टेस्ट कराने की बात कही ताकि वास्तविक हत्यारों का पता चल सके।
विज्ञापन

सीओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि पुलिस गहनता से हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें