खिर्वा रोड स्थित ईशिका फार्म हाउस में मंगलवार को श्री महेश भागवत प्रचार समिति की ओर से साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व समिति के तत्वाधान में महिलाओं ने 108 कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल व भाजपा के मंडलाध्यक्ष ठा. ओपी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। कलश यात्रा श्रद्धापुरी स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर खिर्वा रोड, गुरुद्वारा रोड, तक्षशिला रोड, शिवचौक, रामकुमार गेट होते हुए ईशिका फार्म हाउस में जाकर संपन्न हुई। यहां पर मथुरा से पधारे कथा व्यास आचार्य पं. महेश भाई मिश्र ने भक्तों को कथा सुनाई। इस दौरान ठा. किरन पाल सिंह, सरोजनी सिंह, दिवाकर पंड़ित, दर्शन लाल, पिंकी रानी, दीपिका सिंह, उपेन्द्र मलिक, केपी मलिक, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।