मेरठ। सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज शारदा रोड में चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा माही को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार तोमर ने छात्रा माही का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य बनी माही ने अध्यापकों से शिक्षण कार्य पर विचार-विमर्श किया और कक्षाओं में जाकर बच्चों की शिक्षण संबंधित समस्याओं को सुना और उसका समाधान बताया। संवाद