फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्या संस्कार एकेडमी में दशहरा पर्व मनाया

विज्ञापन
विद्या संस्कार एकेडमी में दशहरे का पर्व मनाते हुए। (स्त्रोत एकेडमी) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। गांव नैडू रोड पर स्थित विवान ग्रुप ऑफ एजुकेशन के विद्या संस्कार एकेडमी में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने रामायण पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान तथा रावण जैसे पात्रों का जीवंत अभिनय कर तालियां बटोरी। प्रबंधक कुलदीप सैनी और प्रधानाचार्य कविता सैनी ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर की बुराइयों को रावण की तरह समाप्त करना चाहिए। इस मौके पर सविता सैनी, साजमा, निशा, नरेश चौहान, कौशिंद्र सैनी, पवन सैनी, आशीष, शिवा, शालू, सोनम, नीलम, दिविजा, छवि, आकांक्षा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें