फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माही और आयुषी ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा

Sat, 20 Sep 2025 05:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नई दिल्ली स्थित श्री राम सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में सीबीएसई के तत्वावधान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव स्किल्स की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आर्ट वर्कशॉप में देशभर के अनेक विद्यालयों के छात्रों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। इसमें सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना की वाइस प्रिंसिपल ऋतु सिंह और विद्यालय की छात्रा माही और आयुषी सोम ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने अपनी कला प्रतिभा व रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें