फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

Wed, 08 Oct 2025 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में शोभायात्रा का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। पैंठ बाजार गोविन्दपुरी के तत्वाधान में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी व मुकेश सिंघल रहे। ज्योति प्रचंड संजय त्रिपाठी,ने की। तिलककर्ता राजेश खन्ना माल्यार्पण राजकुमार ने किया। संचालन संदीप वैद्य ने किया। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों के साथ बैंड बाजे व डीजे की धुन पर लोग थिरकते चल रहे थे। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान चिराग गुप्ता, संजय टांक, रवित धवन, सुनील लोहरे, रविन्द्र चौहान, रमेश सूद, अनिल लोहरे, हरिओम सूद, राकेश सूद, विनोद सूद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें