कंकरखेड़ा के वेंकटेश्वरा में कार्यक्रम के दौरान छात्र प्रस्तुति देते हुए।
कंकरखेड़ा। कासमपुर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान वाल्मीकि का तिलक मीनाअम्मा ने किया। प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ विजेंद्र ने किया। सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से अरुण रघुवंशी, राजू टॉक, संजीव मंगवाना, सुंदर भारती, जयपाल सिंह, कलीराम अमरनाथ, शैलेंद्र वाल्मीकि, भूषण करोटिया, विजयपाल आदि मौजूद रहे। संवाद