फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

विज्ञापन
ढिकौली में महाराणा प्रताप की जयंती मनाते हुए। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। ढिकौली कॉलोनी में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ढिकौली क्षत्रिय गौरव समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावपूर्ण नमन किया। ग्रामवासियों द्वारा 501 दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में अवजीत चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, प्रशांत चौहान, चिराग चौहान, अंकुश चौहान, अमित चौहान, उज्ज्वल चौहान, कुक्की चौहान, सतवीर, कपिल, अंकुर, राजेश्वर चौहान, शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें