फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाराणा प्रताप पार्क बना अप्रैल माह का विजेता

Sun, 03 May 2026 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पार्क सुधार मिशन-50 के तहत महाराणा प्रताप पार्क को अप्रैल माह का विजेता घोषित किया गया है। क्लब-60 द्वारा इस पार्क को पुरस्कार में स्प्रिंकलर सिस्टम दिया जाएगा। इसकी घोषणा एक कार्यक्रम में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वीपी शर्मा रहे।क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि मेरठ दक्षिण के 50 पार्कों को साफ-सुंदर बनाने की मुहिम चल रही है। एक वर्ष में अब तक 10 पार्कों को सुधारा जा चुका है। कॉलोनी वासियों के प्रयासों के कारण महाराणा प्रताप पार्क को विजेता चुना गया। संजीव खन्ना ने बताया कि इस पार्क का सुधार टैगोर पार्क से मिली प्रेरणा और क्लब-60 के मार्गदर्शन में हुआ है। पार्क निरीक्षण समिति की बैठक रविवार को महाराणा प्रताप पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता नवीन चंद्र अग्रवाल ने की और संचालन हरि विश्नोई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें