फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ‘महात्मा’ की धरा पर ‘महाराज’ लगाएंगे स्वर्ग का पौधा

विज्ञापन
बिजनौर मे विदुर कुटी पर इस पौधे को लगाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महात्मा विदुर की धरा पर स्वर्ग का पवित्र वृक्ष कहे जाने वाले कल्प वृक्ष का पौधा लगाएंगे। विदुरकुटी से पहले नहर की पटरी पर प्रशासन ने पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी कर ली है। वहीं लखनऊ रिसर्च सेंटर से मुख्यमंत्री के लिए कल्पवृक्ष का पौधा मंगाया है। इनके साथ ही सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिले में इस बार यूं तो 75 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। जुलाई और अगस्त माह में यह अभियान चलना है। इसी बीच 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदुरकुटी पर आ रहे हैं। यहां पर जनसभा से पहले विदुरकुटी प्रवेश द्वार के सामने मध्यगंगा नहर की पटरी पर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें खास बात यह है कि मुख्यमंत्री कल्पवृक्ष का पौधा लगाएंगे। उनके लिए लखनऊ रिसर्च सेंटर से पौधा मंगवा लिया गया है। इसके अलावा नहर की पटरी पर कदंभ, अर्जुन, नीम, बरगद, पीपल जैसे पौधे भी लगाए जाएंगे।
वहीं इस वृक्ष के बारे में बात करें तो कल्पवृक्ष को स्वर्ग का पवित्र वृक्ष माना गया है। पौराणिक कथाओं और पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के 14 रत्नों में से एक कल्पवृक्ष की भी उत्पत्ति हुई थी। समुद्र मंथन से प्राप्त यह वृक्ष देवराज इंद्र को दे दिया गया था। कल्पवृक्ष स्वर्ग का एक विशेष वृक्ष है। पौराणिक धर्मग्रंथों और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है कि इस वृक्ष के नीचे बैठकर व्यक्ति जो भी इच्छा करता है, वह पूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन


- लखनऊ से आज आएगी टीम, तलाशेगी गंगा की धारा की संभावना
बिजनौर। इस समय विदुरकुटी के पास गंगा की धारा लाने के प्रयास चल रहे हैं। प्रशासन पहले ही करीब 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेज चुका है। मुख्यमंत्री का दौरा 22 जुलाई को है, ऐसे में एक दिन पहले ही शुक्रवार को लखनऊ से एक टीम बिजनौर पहुंच रही है। यह टीम बिजनौर आकर उस क्षेत्र का दौरा करेगी, जहां से होकर गंगा की धारा को विदुरकुटी के पास से होकर गुजारा जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद यह प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ सकता है।
- मुख्यमंत्री के 22 जुलाई को आने का कार्यक्रम आ चुका है। मध्यगंगा नहर के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। वहीं गंगा की धारा विदुरकुटी पर लगाने के प्रयास चल रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ से भी एक टीम आने की सूचना है। तैयारियां तेजी से चल रही हैं। - उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें