फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सोनू की मौत के मामले में दुल्हैड़ा में आज महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सोनू की मौत के मामले में दुल्हैड़ा में आज महापंचायत
विज्ञापन

मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर तीन फरवरी की रात किसान सोहनवीर उर्फ सोनू की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को सोनू के परिजन एसपी सिटी से मिले। वहीं, सपा नेता अतुल प्रधान ने आईजी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस प्रकरण में आज गांव दुल्हैड़ा में महापंचायत भी बुलाई गई है।
किसान सोनू के पिता रमेश और परिजनों ने एसपी सिटी से कहा कि दौराला पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी भी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम लगी हुई हैं। शीघ्र ही केस का खुलासा किया जाएगा। इस केस में कार्रवाई न होने पर सपा नेता अतुल प्रधान ने बृहस्पतिवार को गांव में महापंचायत और गांव से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने का एलान किया था।
विज्ञापन

टोलकर्मियों से पूछताछ
सोनू के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टोल के दो कर्मचारियों विचित्रपाल व अजय को जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश में बुधवार को पुलिस फिर से टोल पर पहुंची। पुलिस की लगातार कार्रवाई से टोलकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की सीडी पीड़ित पक्ष को सौंप दी गई है। फुटेज के जो हिस्से डिलीट बताए गए, उसकी जांच गाजियाबाद एफएसएल कर रही है।
विज्ञापन

महापंचायत की जानकारी नहीं
एसपी सिटी डॉ एएन सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बृहस्पतिवार को गांव में महापंचायत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें