किसान मजदूर संगठन के द्वारा शुक्रवार को नंगलामल शुगर मिल के गेट पर होने वाली पंचायत के लिए जनसं
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन द्वारा किसानों की मांगों को लेकर नंगलामल शुगर मिल पर किसानों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, अजय तोमर, विनय राघव आदि कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर 24 अक्तूबर शुक्रवार को शुगर मिल के गेट पर किसानों की महापंचायत के लिए जनसंपर्क किया और किसानों का आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा किसान ट्रैक्टर, बाइक आदि वाहनों से पहुंचे। उन्होंने बताया कि मिल अधिकारियों एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों को भी पंचायत में बुलाने का आग्रह किया गया है ताकि पंचायत में ही समस्याओं का समाधान किया जा सके।