फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महामंडलेश्वर महेंद्र दास बोले-भगवान दिखावे की वस्तु नहीं, मोहब्बत है तो हनुमान जी की तरह दिखाओ

Sat, 04 Oct 2025 02:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बालाजी मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास ने 'आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान दिखावे की वस्तु नहीं होते और अगर किसी से मोहब्बत है तो हनुमान जी की तरह सीना चीरकर दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
महेंद्र दास जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने पत्रकार वार्ता कर हालिया पोस्टर विवाद पर अपनी राय व्यक्त की। महाराज ने कहा कि  भगवान दिखावे की वस्तु नहीं हैं  और नेताओं समुदायों को धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि हनुमान के दिल में राम थे और उन्होंने अपना प्रेम दिखाने के लिए सीना चीरकर दिखाया था। महाराज ने कहा  अगर मोहम्मद से मोहब्बत है तो हनुमान जी की तरह सीना चीर कर दिखाना चाहिए।  उनके इस बयान में भावनात्मक भक्ति और प्रदर्शन के बीच का फर्क उजागर किया गया।

पत्रकारों से बातचीत में महामंडलेश्वर ने यह भी जताया कि धार्मिक मुद्दों पर जिम्मेदार रुख और संयम आवश्यक है ताकि समाज में शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धा निजी और दिल की बात है, उसे दिखावे या राजनीतिक मुद्दों का जरिया नहीं बनाना चाहिए। वार्ता के दौरान मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी शांति बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें