मेरठ। भाजपा महानगर के जिला चुनाव अधिकारी व एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी। मेरठ महानगर के 300 बंजर बूथों को मजबूत किया जाएगा।
भाजपा मेरठ महानगर के संगठन चुनाव को लेकर सोमवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई ने कहा कि महानगर में 1250 बूथ हैं, जिनमें से मुस्लिम क्षेत्रों के पार्टी की दृष्टि से बंजर 300 बूथों को मजबूत किया जाएगा। कुंदरकी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के बंजर बूथों को मजबूत करके भाजपा ने चुनाव जीता। बूथ व मंडल समितियों को प्राथमिकता दी जाए। दो बार से सक्रिय सदस्यों को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने की। बैठक में सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा, विजेंद्र अग्रवाल, राखी त्यागी, अरुण वशिष्ठ, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, वकुल रस्तोगी, रविश अग्रवाल, गीता शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ममता मित्तल आदि उपस्थित रहे।