फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों ने बढ़ाए कदम, 150 यूनिट रक्त किया दान

Tue, 02 Oct 2018 02:16 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 खून का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान महादान है। सोमवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से चार स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें 150 महादानियों ने रक्तदान किया। यह खून कितने ही लोगों को नई जिंदगी देने में मदद करेगा। रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, घंटाघर के पास जिला अस्पताल, बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल और पल्लवपुरम स्थित कोटपाल नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर के आयोजन किए गए। अमर उजाला को रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और शिविर लगाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में रक्तदान करने आए लोगों ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। लोगों का कहना था कि रक्तदान शिविर लगाकर अमर उजाला एक मंच देता है, जिससे जनसेवा की जा सके और उन्होंने इसी मकसद से रक्तदान किया है।

मेडिकल कॉलेज में 40 यूनिट रक्तदान किया
मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. अजित चौधरी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी ने किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर दोपहर दो बजे तक चला। मेडिकल कॉलेज में 40 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में महेश चंद, नवेद, मेराज, नागेश, नीरज, जाहिद, राहुल, पीयूष, राजीव, असलम, नवीन, दिलशाद, अनस अंसारी आदि रहे। रक्तदान शिविर में उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा और डॉ. अंशुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


रक्तदाता बोले

निजी कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर हूं। 11वीं बार रक्तदान कर रहा हूं। अमर उजाला के शिविर के बारे में पढ़ा तो रक्तदान करने आ गया। - रईसुद्दीन अंसारी, शास्त्रीनगर

पशुपालन विभाग में कार्यरत हूं। पांचवीं बार रक्तदान करे आया हूं। इससे पुण्य का काम और क्या हो सकता है।
                                   - विकास आर्य, जेल चुंगी
20वीं बार रक्तदान करने आया हूं। रोडवेज में हूं। रक्तदान करने से अच्छा महसूस होता है। जब भी रक्तदान शिविर लगता है, रक्तदान करता हूं। - संजय कुमार, मसूरी

मेडिकल पैथोलॉजी में हूं। कैंप में लगातार रक्तदान करता आ रहा हूं। कई सालों से यह सिलसिला जारी है। - मनोज कुमार, मुरादाबाद

अब तक कई बार रक्तदान कर चुका हूं, हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। यह पुण्य का काम है। - राजपाल, जागृति विहार

तीन बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान के महत्व को समझा तो रक्तदान करना शुरू कर दिया। - रामकुमार, शास्त्रीनगर

कपड़े के व्यवसाय से जुड़ा हूं। रक्तदान महादान है, यह हर किसी को करना चाहिए। - सुहेल अंसारी, इस्लामाबाद

105वीं बार रक्तदान कर रहा हूं। लगातार रक्तदान करता रहता हूं। - राहुल ठाकुर, जागृति विहार

जरूरतमंदों को मिलेगा ब्लड
सीएमएस डॉ. अजित चौधरी और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. मोनिका राठी ने बताया कि इस मुहिम से जरूरतमंदों को समय पर खून उपलब्ध कराया जा सकेगा। रक्तदान के लिए शिविर लगाना एक सार्थक पहल है। अमर उजाला इसे कई सालों से कर रहा है।

अतुल प्रधान ने युवाओं के साथ किया रक्तदान
सपा नेता अतुल प्रधान ने 10 से ज्यादा युवाओं के साथ मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। वह अमर उजाला के हर शिविर में रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। इस दौरान पत्नी को रक्त की जरूरत की वजह से रक्तदान करने आए विकलांग को अतुल प्रधान ने अपने डोनर कार्ड से निशुल्क रक्तदान भी दिलवाया। रक्तदान करने वाले सपाइयों में जाहिद त्यागी, राहुल शर्मा, आदिल, राहुल, राशिद और हिमांशु आदि रहे।

जिला अस्पताल में 45 यूनिट रक्तदान
अमर उजाला की ओर से पीएल शर्मा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ। शुभारंभ एसआईसी डॉ. पीके बंसल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र, डॉ. वीपीएस कल्याणी व डॉ. अशोक कटारिया ने किया। सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं सहित आम रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में युवाओं की संख्या काफी रही। पुरुषों के साथ महिलाएं भी रक्तदान करने पहुंची। ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग दिया। एसआईसी पीके बंसल ने कहा कि एक रक्तदान चार लोगों की जान बचाता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति महान होता है। सुबह नौ बजे से ही ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गई।

इन्होंने किया रक्तदान
डॉ. अशोक कटियार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. कौशलेंद्र, आसिफ, अनुज, फरमान, ईश्वर, मुस्तकीम, दीपक कुमार, योगिता, विक्रांत सैनी, अंजू, अमित राठौर, संजीव पुरी, विनोद कुमार, सलमान, सौरभ त्यागी, असीम अंसारी, रवि कुमार, डॉ. कल्याणी, कमलचंद, राहुल गुप्ता, भूमिका, सतीश मलिक, नवाजुद्दीन, दिगंबर सिंह, जितेंद्र सिंह, मेहरा आलम, अरमान, अनुज, अर्जुन सिंह, बबली, उपदेश कुमार, विकास शर्मा, अंकित अग्रवाल, रोहित कुमार, विकास, शुभम अग्रवाल व अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

जिला अस्पताल के रक्तदाता
बोले रक्तदाता
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में पहले भी रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करने से शरीर निरोगी होती है और मन को शांति मिलती है। - कमल

आज 10वीं बार रक्तदान कर रहा हूं। रक्तदान करने से अच्छा लगता है। मुझे लगता है रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से शरीर स्वस्थ होता है। - अरमान

मेरे दोस्त रक्तदान करते हैं, उनको देखकर ही मुझे रक्तदान की प्रेरणा मिली। अब साल में दो बार हमेशा अमर उजाला के रक्तदान शिविर में अवश्य रक्तदान करता हूं। - रवि

केएमसी में हुआ 33 यूनिट रक्तदान
केएमसी हॉस्पिटल में 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शुभारंभ क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सूरज शर्मा, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन शर्मा और अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता ने किया। आयुक्त ने कहा कि हमारे रक्त से किसी का जीवन बच जाए इससे बड़ा कोई पुण्य नही है। यह पुण्य सबको करना चाहिए। एमडी सुनील गुप्ता और सीओ ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर पीएफ डिमार्टमेंट के क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सीके सैनी, कैशियर वरुण गुप्ता और केएमसी की प्रशासक डॉ रेनू बंसल का भी सहयोग रहा। पीएफ डिमार्टमेंट के आयुक्त और क्षेत्रीय आयुक्त ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें