फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री जागेश्वर धाम मंदिर में हुआ महा रुद्राभिषेक

विज्ञापन
सरस्वती लोक स्थित जागेश्वर धाम मंदिर में हुआ पूजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेरठ। सरस्वती लोक स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज के साथ ब्राह्मणों ने विश्व कल्याण के लिए 108 महारुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य यजमान सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के महासचिव वरुण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को श्री जागेश्वर धाम मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर में यह प्रथम वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है। अब मंदिर में श्री सरस्वती गोशाला और माता पार्वती अन्न क्षेत्र रसोई के लिए भूमि पूजन बुधवार को किया जाएगा। विधायक ने बताया कि गोशाला और अन्न क्षेत्र रसोई के लिए संकल्प लिया गया था। मंदिर में भूमि पूजन के बाद महाआरती और भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें