फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शनि अमावस्या पर पंचामृत स्नान के बाद की महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर शहर में शनिवार को श्रद्धा के साथ शनि अमावस्या पर्व मनाया गया। माधवपुरम चौराहा स्थित बाबा ज्वालागिरी आश्रम में कार्यक्रम हुआ। सुबह पंडित शिवकांत शर्मा और मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने शनि देव महाराज का पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद शृंगार हुआ।
पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत तरुण गिरी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महाआरती की। इस अवसर पर रवि गुप्ता, महेंद्र गुर्जर, संचित जैन, डब्बू चौधरी, गौरव सिंघल, शुभम गोयल, शंकर गुप्ता आदि रहे। सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्रीबाला शनि शक्ति पीठ शनिधाम मंदिर में सुबह 8:30 बजे महामंडलेश्वर महेंद्र दास ने हवन कराया। इसके बाद मंदिर में तेल अभिषेक आरंभ हुआ। शाम को भंडारा हुआ। रात में महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरण किया गया। इस अवसर पर हर्षित गुप्ता, नितिन, सचिन, जतिन, देवेंद्र, देवांश, रंजीत, काकुल आदि रहे। बजार बाजाजा स्थित शनि धूना मंदिर में पंडित दीपक शास्त्री ने शनि देव का पंचामृत से स्नान कराया। प्रतीक जैन ने महाआरती कराई। इसके बाद प्रसाद वितरण आरंभ हुआ। इस दौरान अनमोल, विपिन अग्रवाल, मनोज, हर्ष मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें