फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल मदरसा छात्र उवेश की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
सरूरपुर। मृतक मदरसा छात्र उवेश का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
-मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हर्रा मोड़ के पास दो बाइकों के टकराने से हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हर्रा मोड़ के पास दो बाइकों के टकराने से घायल खेड़ी कलां निवासी मदरसा छात्र उवैश (16) पुत्र जहीर आखिरकार छह दिन बाद सोमवार को जिंदगी की जंग हार गया। 7 अक्तूबर की शाम हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल उवैश का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। हादसे में घायल खिवाई निवासी खुशी मोहम्मद की उसी दिन मौत हो गई थी।
7 अक्तूबर की शाम करीब 7:00 बजे मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हर्रा मोड़ के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई थीं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

एक बाइक पर खिवाई निवासी हामिद पुत्र ओसाफ और खुशी मोहम्मद पुत्र ताहिर सवार थे। दूसरी बाइक पर गांव खेड़ी कलां निवासी उवैश पुत्र जहीर और कादिर पुत्र गुल मोहम्मद सवार थे। हादसे में चारों युवक घायल हो गए थे। उपचार के लिए ले जाते समय खुशी मोहम्मद ने दम तोड़ दिया था। उवैश, हामिद और कादिर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उवैश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उवैश तीन बहन व तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उवैश की मां पप्पो का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें