युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मेरठ के रजपुरा ब्लॉक के सिसौली मे सेवा पखवाडा में शपथ
माछरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में गांव सिसौली में सेवा पखवाड़ा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं को सशक्त बनाने एवं देश के संपूर्ण विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सिसौली में नशा मुक्ति गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रजपुरा अखिल कुमार के निर्देशन में आयोजन हुआ। युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया तथा विकसित भारत की यात्रा में उनके योगदान के लिए जागरूक किया। संचालन महिला युवा मंगल दल की अध्यक्ष शताक्षी ने किया। युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।