फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाल विवाह के प्रति किया छात्र-छात्राओं को जागरूक

विज्ञापन
ए एस इंटर कॉलेज में शपथ लेते छात्र-छात्राएं (सो. से कॉलेज) मवाना
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में जनहित फाउंडेशन के तत्वावधान कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यूएस के सहयोग से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी के प्रति छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक, शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि यदि किसी गांव या आपके आसपास के क्षेत्र में किसी भी बालिका की शादी 18 वर्ष से कम आयु तथा किसी भी बालक की शादी 21 वर्ष से कम आयु में की जाती है। उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें तथा इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में रितु यादव तथा जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. अनीता राणा छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें