फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आपदा मित्र बनने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ की ओर से शांति निकेतन कॉलेज मोहिउद्दीनपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को बाढ़, बिजली एवं आंधी-तूफान एवं डूबने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान आपदा मित्र बनने के लिए जागरूक किया गया। एनसीसी अधिकारी सुबाेध कुमार ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को बताया कि बाढ़ आने पर आपदा मित्र लोगों को बचाने एवं सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने कहा कि बाढ़, बिजली, आंधी-तूफान एवं डूबने की स्थिति में सही प्रतिक्रिया जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। आपदा मित्र उपलब्ध उपकरणों की मदद से भी प्रभावी बचाव कार्य कर लोगों की जान बचा सकते हैं। इस अवसर पर लेफि्टनेंट राकेश कुमार, कुमारी आंचल, सूबेदार मेजर संजय कुमार, नायब सूबेदार अमित शर्मा, विनोद कुमार, करन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें