दौराला- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात करते मनोज चिरौड़ी। स्रोत : स्वयं
दौराला। चिरौड़ी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज चिरौड़ी सोमवार को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिले और त्योहार पर निर्बाध बिजली दिए जाने पर आभार जताया। साथ ही स्मार्ट मीटर में मिल रही शिकायतों से भी अवगत कराया। मनोज चिरौड़ी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के बिजली बिल में वृद्धि की शिकायत मिल रही है। पुराने मीटर के मुकाबले स्मार्ट मीटर का बिल अधिक आ रहा है। इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। ऊर्जा मंत्री ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से संगठनात्मक चर्चा भी की।