किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सुरक्षा सम्मान और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही मिशन शक्ति 5.0 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रताप सिंह, क्राइम थाना प्रभारी अरविंद यादव, एसआई गौरव चौधरी, नितेश वाजपेयी, किरन आदि ने साइबर क्राइम की घटनाओं से बचने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान नगर पंचायत सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।