फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर सिक्योरिटी व पॉश एक्ट पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर साइबर सिक्योरिटी एवं पॉश एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया। शुरुआत साइबर सुरक्षा व पॉश एक्ट से संबंधित जागरूकता वीडियो के प्रदर्शन से हुई। इसके माध्यम से छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी गई।

प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने छात्राओं व स्टाफ को लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। छात्राओं काजल, दिव्यांशी, दिव्या, शिवानी और शगुन को कार्यक्रम के लिए एंबेसडर के रूप में चयनित किया गया। साइबर सिक्योरिटी, महिला सशक्तीकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शगुन ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबेसडर छात्राओं ने अपने फीडबैक में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य ने कहा कि नारी सशक्तीकरण समाज के विकास का आधार है। संचालन डॉ. दीप्ति चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र विकल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें