फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम! मैं IPS सतपाल बोल रहा हूं... कृपया डिटेल में बताएं मामला

Wed, 31 Jan 2018 06:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ में एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने एक महिला को अपने सरकारी नंबर से कॉल कर कहा कि मैडम! मैं एएसपी सतपाल बोल रहा हूं। 10 नवंबर को आपने सदर बाजार थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की, कृपया डिटेल में मामला बताएं। एएसपी ने ऐसे 17 और पीड़ितों को कॉल कर केसों के बारे में जानकारी लेने के लिए थाना सदर बाजार बुला लिया।

विज्ञापन


इन केसों में छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म की कोशिश के मामले थे। बाद में एएसपी ने केसों से जुड़े सभी विवेचकों को बुला लिया और पूछा कि केस दर्ज करने के बाद क्या किया। इस बीच लालकुर्ती निवासी एक महिला ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। इस पर एएसपी ने विवेचक को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या इस लापरवाही की एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी जाए। 

पढ़ें : मैडम! यहां 200 करोड़ छिपा रखें हैं... छापा मार दो
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने सभी महिलाओं की समस्याएं सुनीं और विवेचकों और थाना प्रभारियों को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि सभी केसों की रिपोर्ट तलब कर ली है। इन 18 केसों में एक सप्ताह में पुलिस सच्चाई के आधार पर रिपोर्ट लगा देगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें