फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम! यहां 200 करोड़ छिपा रखें हैं... छापा मार दो

Wed, 03 Jan 2018 12:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी
विज्ञापन

मैडम! यहां 200 करोड़ रुपये छिपा रखें हैं... छापा मार दो। ‘टू जी’ का बहुत बड़ा स्टॉक कर रखा है। गोदाम में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बोरों में भरे हैं। सीयूजी नंबर पर आई यह कॉल सुनकर एसएसपी मंजिल सैनी भी आश्चर्य में पड़ गईं। एसएसपी के पूछने पर कॉल करने वाले ने कहा कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं। इसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया गया।

विज्ञापन


मैं एसएसपी मेरठ बोल रही हूं
कॉल करने वाले की बात को गंभीरता से सुनने के बाद एसएसपी ने कहा कि मैं एसएसपी मेरठ बोल रही हूं। मेरठ में पैसे रखे हैं तो बताओ? जिस पर कॉल करने वाले ने कहा कि मैडम, आप बहुत ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। मेरठ में आपने ही 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी पकड़ी है। आप ही छापा मार सकती हो। एसएसपी उससे आगे पूछतीं, तभी कॉल कट कर दी गई। 

छह कॉल आ चुकीं ऐसी
पुराने करेंसी का स्टॉक रखे होने की सूचना संबंधी ऐसी छह कॉल एसएसपी को की जा चुकी हैं। इसमें एक युवक ने मेरठ से भी कॉल की। अन्य कॉल दिल्ली एनसीआर से की गई हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि जो मोबाइल कॉल आयी हैं, उनमें कहा गया कि यहां मोटी रकम छिपाकर रखी गई है। 200 करोड़ के पुराने नोट छिपाने की भी बात की गई। इन सभी नंबरों की सर्विलांस से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें