मारपीट व लूूटपाट का आरोप
सरधना। बेगमाबाद गांव निवासी सहदेव पुत्र श्यामलाल ने सोमवार को मारपीट व लूटपाट की तहरीर दी। जिसमें सहदेव ने बताया कि वह नानू गंगनहर पुल के निकट स्थित कोल्हू/क्रेसर में मजदूरी करता हैं। जहां पर खतौली मुज्जफ्फरनगर के मजदूर भी काम करते है जिनमें उसका दोस्त नितिन भी काम करता है। सोमवार की रात के समय खतौली निवासी मजदूरों ने दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और विरोध पर मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मामला मारपीट है, लूटपाट की जांच की जा रही है। संवाद