फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मवाना। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई चिकित्सकों की टीम ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनने वाले एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किन-किन चीजों और मशीनरियों की आवश्यकता है। इसकी सूची तैयार की। केंद्र से आए चिकित्सकों की टीम के अल्ताफ ने बताया कि सरकार द्वारा उन सीएचसी को चयनित किया है, जहां पर सर्वाधिक डिलीवरी होती है। जिसमें मवाना सीएचसी का नाम है। उन्होंने बताया कि टीम ने सीएचसी के नए व पुराने भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हर रूम में शौचालय होना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीम कल भी सीएचसी पर रहकर निरीक्षण करेगी। टीम में डॉ. भरत, डॉ. संदीप, डॉ. अल्ताफ, डॉ. इल्मा व आर्किटेक्ट संग्राम सिंह थे। डॉ. अल्ताफ ने बताया कि एएनएम प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने के साथ-साथ यहां पर मार्डन लेबर रूम भी स्थापित किया जाएगा। मवाना सीएचसी को पूरे प्रदेश में माडल के रूप में स्थापित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें