फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग से ज्यादा पकड़ीं प्राइवेट गाड़ियां, मचा हड़कंप

Thu, 09 Feb 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्राइवेट गाड़ियों को पकड़े जाने से जिले में हड़कंप है। वाहन स्वामियों को अपनी गाड़ी सौंपने के नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। सड़क पर चल रहीं गाड़ियों को पुलिस के हवाले किया जा रहा है। पुलिस लाइन का मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम की पार्किंग वाहनों से भर चुकी है। आरटीओ अधिकारियों ने मांग से अधिक गाड़ी पकड़कर प्रशासन के हवाले कर दी हैं।
विज्ञापन


चुनाव में मांग के अनुसार आरटीओ से करीब तीन हजार छोटे-बड़े वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें मारुति वैन, इको, इनोवा, स्कॉर्पियो, फॉरच्यूनर, सफारी, बॉलेरो सरीखी गाड़ियों को लक्ष्य बनाया गया है। आरटीओ के प्रर्वतन अधिकारियों के अनुसार करीब 750 छोटी गाड़ियां पकड़कर प्रशासन के सौंपी जा चुकी है, जो पुलिस लाइन और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पार्क की गई हैं। इसके अलावा 150 कामर्शियल वाहन टाटा 407, आयशर कैंटर, स्वराज माजदा आदि पकड़कर दी जा चुकी है। उन्हें 800 वाहनों का लक्ष्य दिया गया था। 500 बसों की मांग की गई है जिसे पूरा किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक अब तक मेरठ रोडवेज रीजन की 250 बसें ली जा चुकी हैं।

शहर में 1400 टैक्सी हैं रजिस्टर्ड
आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार शहर में करीब 1400 गाड़ियां टैक्सी में रजिस्टर्ड हैं। अगर प्रशासन चाहता तो इन टैक्सियों से काम चल सकता था। लेकिन लोगों के पास से उनकी निजी गाड़ियों को नोटिस देकर अधिगृहीत किया जा रहा है। सड़क पर चलती गाड़ियों को पकड़ा जा रहा है, चाहे उस गाड़ी में बैठा परिवार किसी जरूरी कार्य से जा रहा हो। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें