फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: एक मंच पर कवि, कव्वाल और शायर... प्रस्तुतियों से बांधा समां; यहां पर घर बैठे देखें कार्यक्रम

Wed, 13 Aug 2025 09:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 13 अगस्त को ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में कवि, कव्वाल और शायर एक मंच पर आए। निजामी बंधु, संतोष आनंद और अन्य कलाकारों की विशेष प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू में आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के जश्न को शब्दों, सुरों और भावनाओं में पिरोने के लिए मेरठ में अमर उजाला के अभिनव अभियान के तहत एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘मां तुझे प्रणाम-जश्न-ए-आज़ादी’ के तहत 13 अगस्त (बुधवार) की शाम 7 बजे से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कवि, कव्वाल और शायर एक ही मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म गीतकार संतोष आनंद, कव्वाली व सूफी संगीत के फनकार निजामी बंधु, मशहूर शायर अजहर इकबाल, कवयित्री डॉ. सीता सागर और शायरा हिमांशी बाबरा एक मंच पर रहे।

विज्ञापन




विज्ञापन

निजामी बंधु भी खास प्रस्तुति देंगे। निजामी बंधु रॉकस्टार में गाया गीत कुन फया कुन...जब कहीं पर कुछ नहीं था...गाएंगे। वे कव्वाली गीतों और सूफी संगीत के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रस्तुत करते हैं। संतोष आनंद ने एक से एक लाजवाब गाने लिखे हैं। जैसे-एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें