फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: शहीद स्मारक से निकालेंगे जश्न-ए-आजादी बाइक रैली, भाजपा नेता ने लोगों से किया आह्वान

Sun, 13 Aug 2023 04:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Maa Tujhe Pranam : रैली के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। सभी बाइक सवारों को हेलमेट पहनना और ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
15 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रांतिधरा मेरठ में 15 अगस्त की सुबह 8:30 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद जश्न-ए-आजादी बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक से बेगमपुल पहुंचेगी। यहां ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होगी। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल सहयोगी रहेगा। रैली के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। सभी बाइक सवारों को हेलमेट पहनना और ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है। 

Trending Videos

फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रैली में शामिल होने के लिए भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, नितिन बालाजी, यथार्थ नारंग और समाजसेवी दीपक शर्मा और मोहित जैन, नवकार टेक्सटाइल ने शहर के लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला अभियान का हिस्सा बने उद्यमी, महिला और व्यापारी, रक्तदान कर देश को दिया संदेश
विज्ञापन

इन्होंने किया आह्वान - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त को हर चौराहे पर होगा राष्ट्रगान
मां तुझे प्रणाम के तहत शहर और देहात में 500 से अधिक स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। देशभक्ति की अलख जगाने के लिए शहीदों की याद में 10 मई से 15 अगस्त तक होने वाले इस आयोजन के अंतिम दिन ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा, जिसमें 52 सेकंड के लिए जो जहां होगा, वहीं रुक जाएगा।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: मिनी मैराथन में देश के लिए दौड़े मेरठ के युवा, भारत मां के नारों से गूंजा स्टेडियम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें