फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: शहीद स्मारक से निकली बाइक रैली, फिर देश के सम्मान में 200 से ज्यादा चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान

Tue, 15 Aug 2023 03:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Maa Tujhe Pranam : मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद स्मारक से बाइक रैली निकली। इसके बाद बेगमपुल सहित पूरे शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
मेरठ शहर में 200 से ज्यादा चौराहों पर राष्ट्रगान हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के इस उत्सव में पूरा मेरठ शहर देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर धर्म वर्ग के लोग तिरंगा अभियान से जुड़ें। मंगलवार को शहर में 200 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रगान हुआ। सुबह ठीक दस बजे शहरवासी सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बनें।

विज्ञापन


इस दौरान देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गईं।

शहर के इन चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान
परतापुर, शॉप्रिक्स मॉल, अमर उजाला कार्यालय, घंटाघर, फुटबॉल चौक, बेगमपुल, ईव्ज चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी, कंकरखेड़ा शिव चौक, मोदीपुरम, डिफेंस गंगानगर, टीपी नगर, आबूलेन फव्वारा चौक, कमिश्नरी, बच्चा पार्क, श्रद्धापुरी, कचहरी रोड बॉम्बे पेंट, जगन्नाथपुरी, सीसीएसयू , बागपत रोड, सरस्वती लोक, ध्यानचंद्र नगर, कालिंदी रोड, नौचंदी बालाजी मंदिर, टीपी नगर, जेलचुंगी, कासमपुर, केएमसी, प्यारे लाल शर्मा स्मारक, दामोदर कॉलोनी, पल्लवपुरम फेज 2, तेजपाल सिंह एंक्लेव, खिर्वा रोड, कचहरी, माधवपुरम ओम पार्क, राधा गोविंद मंडप, होटल हार्मनी, बच्चा पार्क, सरस्वती लोक, खैरनगर, पांडवनगर, रजबन रामलीला कमेटी, गंज बाजार दालमंडी, विजय चौक, शिव चौक सदर, दिल्ली रोड स्लम क्षेत्र, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, शहर सराफा, राजवंश भवन डी ब्लॉक, सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी आदि स्थानों पर राष्ट्रगान हुआ।

शहीद स्मारक से निकाली बाइक रैली
मंगलवार सुबह 8:30 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जश्न-ए-आजादी बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद ठीक 10 बजे बेगमपुल पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में इंडियन ऑयल का सहयोग रहा। रैली के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, शहर के सभी सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन, व्यापारिक संगठन औद्योगिक संगठन के लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रैली को सफल बनाया। 

घंटाघर पर 52 सेकंड के राष्ट्रगान में शामिल हुए लोग
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत घंटाघर पर 52 सेकंड के राष्ट्रगान में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा, एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय, इंस्पेक्टर देहली गेट विनय कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. हरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, भाजपा पार्षद पंकज गोयल, पार्षद पूनम गुप्ता पार्षद नूर आलम, पार्षद रविंद्र कुमार, पार्षद नूर आलम, पूर्व पार्षद संगीता राहुल, पूर्व पार्षद हाजी गफ्फार, पूर्व पार्षद हिफजुर रहमान, चेतन्य देव स्वामी, मनीष जाटव, मोहम्मद चांद, सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, विनेश मनोठिया आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Flood in UP: खतरे में वेस्ट यूपी के हजारों गांव, नदियों में फिर आईं बाढ़, चिंता में डाल रहे इन जिलों के हालात
विज्ञापन

राष्ट्रगान के लिए हाईवे पर थम गए वाहनों के पहिए
देश के सबसे बड़े राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान जो जहां था, वहीं पर रुक गया। ठीक 10:00 मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत मोदीपुरम में हाईवे पर राष्ट्रगान में लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। राष्ट्रगान की धुन सुनकर जो कोई गाड़ी में बैठा हुआ था वह भी उतरकर बाहर आ गया और राष्ट्रगान में शामिल हुआ। राष्ट्रगान में विभिन्न पार्टियों के नेता व्यापारी, युवा छात्र, महिलाएं शामिल हुईं। 

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, बसपा नेता संदीप पल्हेड़ा , प्रदीप प्लहेड़ा, पुर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा अनुज राठी, राहुल राणा हरेंद्र कुमार, रिचा सिंह ओम कुमार मोंटी चौहान, भाजपा नेता विनोद चौधरी, डॉ. आदिप कोटपाल, शैलेंद्र चौहान, ओम सिंह राणा, लोक जनशक्ति नेता पवन वर्मा, डॉक्टर संजीव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अद्भुत तस्वीरें: अमर उजाला डांस प्रतियोगिता में दिखा देशभक्ति का ऐसा जज्बा, भावुक हो गए दर्शक, भर आईं आंखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें