फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस की मौजूदगी में जमा हुए एमए के फार्म

Tue, 14 Feb 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
3ए - कृषक पी जी कालेज में छात्र छात्राएं फार्म जमा कराते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। कृषक पीजी काॅलेज में सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने एमए के परीक्षा फार्म जमा किए। वहीं छात्रों की समस्या को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य के नहीं मिलने पर प्रधान लिपिक से मिला।
विज्ञापन

कृषक पीजी काॅलेज में शुक्रवार व शनिवार को हंगामे के चलते छात्र छात्राओं की परीक्षा और फार्म जमा नहीं हो पाए थे। सोमवार को काॅलेज खुला तो छात्र छात्राएं फार्म जमा करने पहुंचे। लेकिन स्टाफ ने प्राचार्य के आने के बाद ही फार्म जमा करने की बात कही। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के कारण पूछने के बाद स्टाफ ने फार्म जमा करने शुरु किए।
वहीं अभाविप का प्रतिनिधि मंडल काॅलेज पहुंचा। सचिन साधारणपुर के नेतृत्व में छात्र छात्राओं के कॉलेज प्रशासन से वार्ता की। सचिन ने कहा कि कॉलेज में प्रतिदिन कक्षाएं चलें, छात्र छात्राओं को आई कार्ड दिया जाए। बाहरी लोगों के आने पर अंकुश लगाया जाए। छेड़छाड़ के आरोपी को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाए। जिला संयोजक सागर रस्तोगी ने कहा कि छात्रहितों को देखते हुए कॉलेज प्रशासन तय तिथि में परीक्षा कराए। इस दौरान विभाग संयोजक प्रज्जवल चौहान, अर्जुन सिंह, रोनक पंडित, आकाश कुमार, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें