फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ, कानपुर, मथुरा और प्रयागराज पहुंचे सेमीफाइनल में

विज्ञापन
मेरठ-----विक्टोरिया पार्क मैं उत्तर प्रदेश डॉक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट मैं खेलते मुरादाबाद और कान
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश डॉक्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सात मैच खेले गए। इनमें ब्रदर्स क्लब कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा ने अपने अपने मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच ग्राउंड-1 पर लखनऊ और कानपुर के बीच व दूसरा सेमीफाइनल ग्रांउड-2 पर मथुरा और प्रयागराज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मैच ब्रदर्स क्लब कानुपर और मुरादाबाद के बीच हुआ। मुरादाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसमें डॉ. अभिजीत सिंह ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में चेतन ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त किया। डॉ. चेतन ने 77 रन की पारी खेली। कानपुर ने 7 विकेट से मैच जीता।
दूसरा मैच सहारनपुर और लखनऊ के बीच हुआ। सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 91 रन बनाए। डॉ. शिवेंद्र ने लखनऊ की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से मोहम्मद अतहर ने सबसे अधिक 29 रन बनाए। तीसरा मैच बरेली और प्रयागराज के बीच हुआ। बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसमें डॉ. सिद्धार्थ ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रयागराज की ओर से आलोन ने तीन व डॉ. सिद्धार्थ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अरुण तिवारी ने 77 रन की पारी खेली। चौथा मैच लखनऊ और मेरठ के बीच हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। अपूर्व ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में मेरठ की ओर से सौरभ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। लखनऊ ने 27 रन से मेच जीता। पांचवा मैच मथुरा और सहारनपुर के बीच हुआ। मथुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए। डॉ. अमित ने 90 रन बनाए। गेंदबाजी में सहारनपुर की ओर से डॉ. प्रवीन ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम 18.5 ओवर में 116 रन बनाकर आल आउट हो गई। मथुरा ने 120 रन से मैच जीता।
छठा मैच प्रयागराज और मुरादाबाद के बीच हुआ। मुरादाबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। डॉ. रम्ज ने 85 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रयागराज की ओर से डॉ. सिद्धार्थ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। टीम की ओर से अनुराग ने 69 रन बनाए। सातवां मैच कानपुर और बरेली के बीच हुआ। बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 10.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर 9 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से चेतन ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और मथुरा ने मैच जीतकर अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें