नलकूपों पर जा रही एलटी विद्युत लाइन का तार चोरी । (फलावदा)
फलावदा। चोरों ने गडीना मार्ग से जंगल में स्थित किसानों की नलकूपों पर जा रही एलटी विद्युत लाइन का तार चोरी कर लिया। घटना के संबंध में किसानों ने थाने में तहरीर दी है। सर्दी शुरू होते ही क्षेत्र में बिजली के उपकरण चोरी करने वाले चोर सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार देर रात चोरों ने करीब 300 मीटर एलटी लाइन का तार चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक गांव गडीना के जंगल से महेश सैनी, शाहिद, इरफान आदि के नलकूपों पर जा रही विद्युत लाइन को चोरों ने चोरी कर लिया। तार चोरी होने से किसानों के नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली बंद होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो सकी। घटना के संबंध में किसानों ने थाने में तहरीर दी है। किसानों ने तहरीर देकर घटना के खुलासों की मांग की है।