फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को पारिवारिक मिलन दीपावली महोत्सव और बरगद की छांव कार्यक्रम आईएमए हॉल में किया गया। वंदेमातरम् गायन शकुंतला गुप्ता और कुमुद गुप्ता ने किया। शाखा के बच्चों ने गणेश वंदना की। महिलाओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। संचालन शाखा संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता और प्रकल्प प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अनुराग दुबलीश, क्षेत्रीय संयोजक आलोक भटनागर, प्रांतीय संरक्षक एसएन बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, जिला समन्वयक संजीव गुप्ता और मीडिया प्रभारी सुरेश चंद ने सामाजिक सेवाकार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, शाखा सचिव कैलाश चंद्र गोयल, शाखा कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, कुमुद गुप्ता, प्रीति गोयल, बसंती त्यागी, राजेश रस्तोगी, पवन गोयल, संदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, कृष्ण कुमार गोयल व आशा गोयल का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें