फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bar Council Elections: बारिश ने घटाया मतदान प्रतिशत, चुनाव में पहले दिन केवल 1828 वोट पड़े

Wed, 28 Jan 2026 12:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी बार काउंसिल चुनाव के तहत मेरठ, मवाना और सरधना में पहले दिन केवल 1828 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। लगातार बारिश के चलते मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव के अंतर्गत मेरठ, मवाना और सरधना में मतदान के पहले दिन अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया। तीनों क्षेत्रों के कुल 5885 मतदाता अधिवक्ताओं में से मात्र 1828 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सर्वाधिक मतदान मेरठ में हुआ, जहां 5559 मतदाताओं में से 1712 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वहीं सरधना में 181 में से 58 और मवाना में 145 में से 58 अधिवक्ताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर यूपी बार काउंसिल के 25 पदों के लिए कुल 333 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया को चार चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में 16 और 17 जनवरी को शब्द ‘ए’ से ‘सी’ से शुरू होने वाले जिलों में मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जल्द ध्वस्तीकरण के आदेश, कहा-आपके पास बहुत बुलडोजर; अब चलाइए!

विज्ञापन

दूसरे चरण में 20 और 21 जनवरी को ‘डी’ से ‘जे’ तक, तीसरे चरण में 27 और 28 जनवरी को ‘के’ से ‘एम’ तक तथा अंतिम चरण में 30 और 31 जनवरी को ‘पी’ से ‘वाई’ शब्द से शुरू होने वाले जिलों में मतदान कराया जाएगा। मेरठ, मवाना और सरधना तीसरे चरण में शामिल हैं, जहां मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ।

मेरठ में मतदान की व्यवस्था कचहरी परिसर स्थित पुरानी परिवार न्यायालय भवन के चार कमरों में की गई थी। सरधना और मवाना में तहसील परिसर स्थित न्यायालय भवनों में मतदान कराया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा।
विज्ञापन

चुनाव की निगरानी जिला जज अनुपम कुमार के निर्देशन में की गई। चुनाव अधिकारी के रूप में जज आलोक द्विवेदी ने व्यवस्थाओं को संभाला। उनके साथ अपर जिला जज पवन शुक्ला, बाबर खान तथा न्यायिक अधिकारी अनुराग सिंह, नदीम अनवर, नम्रता सिंह और हरिहर गुप्ता ने सक्रिय सहयोग दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें