फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो फ्लोर बस में कंडक्टर व छात्रों में मारपीट 

Thu, 15 Jun 2017 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज की लो फ्लोर बस में बुधवार सुबह किराये न देने पर छात्रों और कंडक्टर में मारपीट हो गई। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एक छात्र व कंडक्टर को थाने ले आई। छात्र को छुड़ाने लिए थाने में दिनभर छात्रों का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन

बेगमपुल से मुंडाली तक रोडवेज की लो फ्लोर बस चलती है। सुबह करीब दस बजे मुंडाली से दर्जनों छात्र बस से मेरठ आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक कंडक्टर अनिल ने छात्र सुमित से किराया मांगा तो उसने एमएसटी होने की बात कह दी। सुमित ने कंडक्टर को एमएसटी नहीं दिखाई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। बस में सवार कंडक्टर को छात्रों ने जमकर पीटा। ड्राइवर बस को मोहनपुरी ले आया। मारपीट की सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कंडक्टर और छात्र सुमित को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि दोनों ने लिखित में समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें