फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बंद होते ही प्रेमी बोला, मैं शादी करने के लिए तैयार, फिर प्रेमिका ने सशर्त छुड़वाया

Sat, 21 Nov 2020 11:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में थाने की हवालात में बंद होते ही प्रेमी शादी करने के लिए तैयार हो गया। प्रेमिका ने भी सशर्त उसको थाने से छुड़वाया। दोनों की सहमति बनने पर पुलिस ने शादी के फोटो और वीडियो थाने में आकर दिखाने की बात कही।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी के पास में युवक का मकान है। इसी दौरान युवक और युवती के बीच बातचीत हो गई। सात माह पहले बातचीत प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। हाल में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत मेडिकल पुलिस को दी। हवालात में बंद होते ही युवक बोला कि मैं शादी के लिए तैयार हूं। उसके बाद ही सशर्त युवती ने अपनी शिकायत वापस ली। थाना पुलिस ने दोनों को हिदायत दी कि शादी करने के बाद वह थाने में आकर अपने फोटो और वीडियो भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक दिन की थानाध्यक्ष के तेवर देख अफसर हैरान, कृतिका को डॉक्टर तो रानी को बनना है आईपीएस, देखें तस्वीरें

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि दोनों की सहमति के बाद थाने से युवक को भेज दिया गया। युवती ने कोई लिखित में शिकायत पत्र नहीं दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें