एक मामला सामने आया कि प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ दरिंदगी की। बता दें कि महिला मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बेघर हो गई थीं।
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बेघर हुई महिला ने प्रेमी पर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर कोतवाली गई महिला का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद मुजफ्फरनगर में हुए दंगे की जद में आकर बेघर हुई एक महिला अपनी मां के साथ पिछले काफी समय से देवबंद के एक मोहल्ले में रह रही है। महिला की दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। इसी दौरान उसे सांपला खत्री गांव निवासी मुनीर का सहारा मिला। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को मुनीर ने फोन कर उसे मिलने के लिए गांव में बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो वह उसे एक खेत में ले गया। इसी बीच उसके तीन अन्य साथी भी वहां आ गए। जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। देर रात वह किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और घटनाक्रम की बाबत जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत ही महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुनीर और उसके तीन साथियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/