फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नवविवाहित दंपती ने जान का खतरा बताकर शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा मांगी। दंपती ने बताया कि वह बालिग हैं और मर्जी से प्रेम विवाह किया है। आरोप लगाया कि परिवार के लोग धमकी देते हैं कि गांव में घुसे तो अंजाम ठीक नहीं होगा। शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम ने दंपती की बात सुनी और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को फोन कर उनके परिजनों से बात करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव का है। सोनम अपने पति नकुल के साथ शुक्रवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पर पहुंचीं। सोनम ने बताया कि 22 फरवरी 2023 को उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से भी विवाह किया। आरोप है कि सोनम के पिता, भाई और अन्य सदस्य जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके चलते पति नकुल काफी डरे हैं और उन्हें जान का खतरा है। दोनों परिवार के लोग कहते हैं कि गांव में नहीं घुसने देंगे। एसपी क्राइम अनित कुमार ने दंपती को आश्वासन किया कि घबराने की जरूरत नहीं है। थाना पुलिस दोनों परिवार के लोगों से बातचीत करेगी।

महिला से छेड़छाड़, मनचले पर पुलिस मेहरबान
मेरठ। पल्लवपुरम की एक महिला शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक बृहस्पतिवार को घर में घुस गया था और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों ने मनचले को पकड़ा और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस मनचले पर कार्रवाई की बजाए उसकी खातिरदारी में लगी है। पुलिस ने अभी तक न आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया और न उसे जेल भेजा। सीओ से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें