फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव लेटर' मामला: भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे सहित तीन पर केस दर्ज, गिरफ्तारी न होने पर हंगामा

Thu, 10 May 2018 03:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक गांव में किशोरी के घर 'लव लेटर' फेंके जाने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने गुरुवार को थाने में हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी के घर में चिट्ठी फेंकने एवं परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस ने गतिविधियों पर नजर रखने एवं चिट्ठी डालने वाले युवक को पकड़ने के लिए किशोरी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। बुधवार को सीओ रमाला ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए थे।

जानिए पूरा मामला...
कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी को मोहल्ले का ही एक युवक कई दिन से परेशान कर रहा था। किशोरी के घर के बाहर चिट्ठी डाली जा रही थी। किशोरी के परिजनों ने युवक को कई बार मना भी किया, वह नहीं माना। सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष के बेटे समेत कई युवकों ने किशोरी के परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। मंगलवार को पुलिस अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। छपरौली थाने पर पीड़ित परिवार की तहरीर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे अक्षय खोखर, विपिन पुत्र साहब सिंह समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि उसके पुत्र पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें