फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद की उल्टी गंगा : युवक ने की दूसरे समुदाय की लड़की से शादी, समर्थन में थाने पहुंचे भाजपाई

Sun, 23 Jul 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
थाने में लड़की के परिजन
विज्ञापन
मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र से चार दिन पहले प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। बुधवार को जब युवती ने थाने पहुंचकर युवक से कोर्ट में शादी करने की बात कहीं तो बवाल हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव कर लिया और आरोप लगाया कि युवक ने हमारी बेटी का अपहरण किया है। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि लड़के के समर्थन में भाजपाई भी थाने पहुंच गए और दोनों की जान को खतरा होने का आंदेशा जताया। प्रेमी युगल अलग-अलग समुदाय के होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाने पहुंचे लड़की के माता-पिता
दूसरे समुदाय की युवती आकाश के साथ फरार हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ है। वहीं लड़के के समर्थन में पहुंचे लोगों का कहना है कि ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं तो इसमें लड़की के परिजनों को क्या आपत्ति हैं। लेकिन लड़की के परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी का अपहरण हुआ हैं और हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें