फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लव चौधरी बने हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
युवा राष्ट्रीय लोक दल में हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए लव चौधरी । (स्रोत स्वयं ) मवा
विज्ञापन
मवाना। युवा रालोद जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गांव तिगरी निवासी लव चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल युवा का हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। लव चौधरी के मनोनयन पर रालोद मेरठ जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व विधायक हस्तिनापुर गोपाल काली और सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने लव चौधरी को बधाई दी। नवनियुक्त युवा विधानसभा अध्यक्ष लव चौधरी ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह और स्व. चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें