फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी, 144 दुकानों के लिए डलेंगी लाटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वर्ष 2020-21 के लिए शराब दुकानों की लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग अब 18 फरवरी से शुरू हो रही लॉटरी प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गया है। इसमें 144 दुकानों को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। आठ दुकानों को लेकर अफसर असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

जनपद में देशी शराब की 167, अंग्रेजी शराब की 105 और बीयर की 97 दुकानें हैं। वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी विभाग ने अर्हता पूरी करने वाली 307 लाइसेंसी दुकानदारों को नवीनीकरण प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया। इसमें 225 लाइसेंसधारियों ने रुचि दिखाई और आठ फरवरी तक सभी ने ऑनलाइन फीस जमा करा दी। अब जनपद में कुल 144 शराब की दुकानें शेष हैं। इनके लिए 18 फरवरी को लॉटरी प्रक्रिया शुरू होगी, जो 25 फरवरी तक चलेगी। नये लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आठ दुकानों के लाइसेंस पर संशय
नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आठ दुकानें ऐसी हैं, जिनको लाइसेंस नवीनीकरण में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि हाईकोर्ट ने विभाग को आदेश दिए हैं कि वह अर्हता पूरी करने वाली इन आठों दुकानों को भी लाइसेंस रिनीवल प्रक्रिया का लाभ दे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विभाग असमंजस में है। आठ दुकानों में तीन ऐसी बताई जा रही है, जिन्होंने शुल्क जमा किया, लेकिन वह पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

वर्जन-
लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले 221 दुकानों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष दुकानों के लिए लॉटरी डाली जाएगी। 18 फरवरी से प्रक्रिया शुरू होगी। कुछ दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए हाईकोर्ट से डायरेक्शन मिली है। -आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें