दौराला। रेलवे स्टेशन दौराला शिवमंदिर मैदान पर रामलीला कमेटी दौराला-मटौर के नेतृत्व में चल रही रामलीला में कलाकारों ने युद्ध जीतकर अयोध्या लौटने पर श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया।
रामलीला कमेटी सदस्य दीपक चौहान ने बताया कि भगवान श्रीराम के राजतिलक मंचन के बाद रामलीला कमेटी द्वारा मंचन करने वाले कलाकार माटू उपाध्याय, हार्दिक, सचिन उपाध्यक्ष, राजीव कश्यप, इलम चौहान, जितेंद्र धामा, लवीश उपाध्याय, रविंद्र चौधरी, सैंकी अग्रवाल, कृष्णा चौहान, मोहित, मुंशीराम, रामलीला मंचन डायरेक्टर मुकेश गुप्ता, अंकुर चौहान, विनित शर्मा, संयोजक पुुरुषोत्तम उपाध्याय को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह के उपरांत भजन गायक नेहा चौधरी, राजबाला, उपकार रूहेला द्वारा भगवान खाटू श्याम का कीर्तन किया गया।