फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने किया था नरकासुर का वध

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। किठौर एवं शाहजहांपुर साप्ताहिक पैठ में भीड़ के चलते शनिवार को पूरे दिन मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम की स्थिति रही। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नरक चतुर्दशी पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। उन्होंने मंदिरों में मिट्टी के दीपक जलाकर मन्नतें मांगी तथा एक-दूसरे के घर जाकर मिठाई बांटीं और दीपावली की शुभकामना दीं। दुर्गा मंदिर किठौर तथा पंडित प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। उसने 16000 महिलाओं को बंदी बना रखा था। जिन्हें श्रीकृष्ण ने मुक्त कराया था। सभी मुक्त कन्याओं को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए श्रीकृष्ण ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें